पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत मोहन्द्रा चौकी क्षेत्र के ग्राम पडवार में 14 मार्च को हुई 30 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस अंधे हत्याकांड में मृतिका की सास को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते कुदाली से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित हथियार सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।
घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
जानकारी के अनुसार फरियादी दयाराम साहू ने अपनी पत्नी को घर में अचेत अवस्था में पाया था, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस जांच में सामने आया कि सास और बहू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो घटना के दिन हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर सास ने कुदाली से वार कर बहू की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुदाली और खून से सनी साड़ी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही
Comments (0)