कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भोपाल दौरे के चलते विधानसभा में आज कांग्रेस सदन में नहीं बल्कि सड़कों पर हमलावर रहेगी।
आज की विधानसभा कार्यवाही
विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के बाद आगामी बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।
भूमि और सिंचाई से जुड़े प्रस्ताव
आज खरगोन जिले के भीकनगांव और झिरण्या क्षेत्र में जमीन बंदोबस्त कार्य न कराए जाने से उत्पन्न राजस्व संबंधी व्यवहारिक कठिनाइयों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। यह प्रस्ताव विधायक झूमा सोलंकी द्वारा पेश किया जाएगा, जिस पर राजस्व मंत्री जवाब देंगे।
इसके अलावा, एक अन्य ध्यानाकर्षण प्रस्ताव विधायक दिनेश राय मुनमुन और रजनीश सिंह की ओर से पेश किया जाएगा। इसमें सिवनी और केवलारी विधानसभा क्षेत्रों में नहर निर्माण और सीमेंटिंग कार्य पूरा न होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया है। इस पर जल संसाधन मंत्री जवाब देंगे।
विभागीय बजट पर चर्चा
प्रश्नोत्तर काल, शून्यकाल, याचिकाओं की प्रस्तुति और पत्रों को पटल पर रखने के बाद विधानसभा में पौने आठ घंटे का समय विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए निर्धारित किया गया है।नगरीय विकास और आवास विभाग, राज्य विधानमंडल पर सोमवार को चर्चा नहीं हो पाई थी। इसलिए सबसे पहले विधायकों से इस विषय पर अभिमत लिया जाएगा।
Comments (0)