मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। सदन में बजट पर चर्चा के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। वहीं, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे आज अपने इस्तीफे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ सकते हैं। हेमंत कटारे ने 19 फरवरी को उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए और न ही कोई बयान दिया। आज विधानसभा पहुंचने पर वे इस्तीफे को लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
बजट सत्र में उठे कई मुद्दे
बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने सदन में VB-G-RAM G के नाम बदलने का मुद्दा उठाया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि आज कैलाश जी का अंदाज कुछ अलग दिखाई दे रहा है और सदन का माहौल भी अलग लग रहा है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि होली का त्योहार आने वाला है और सभी को खुश रहना चाहिए।
Comments (0)