मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट भाषण दे रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का यह बजट किसानों के लिए समर्पित है और इस वर्ष का फोकस किसानों के विकास पर है। इस बार एमपी में पहली बार डिजिटल बजट पेश किया गया। बजट में हर वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है। मंत्री ने कहा- हर युवा को रोजगार और हर उपज को उचित दाम उपलब्ध कराना हमारी सरकार का लक्ष्य है।
किसानों को 1 लाख सोलर पंप देंगे
बजट में पशुपालन के लिए 2364 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये का अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बिना ब्याज का ऋण देने के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान है। कृषि क्षेत्र के लिए कुल 1.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। भावांतर योजना के तहत किसानों को 337 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा, किसानों को एक लाख सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। सड़क विकास के लिए 21630 करोड़ रुपये की मजरा-टोला योजना प्रस्तुत की गई। मध्य प्रदेश देश का तीसरा युवा प्रदेश है,
Comments (0)