मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है।
हमारा उद्देश्य हर हाथ को काम देना
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2026-27 का बजट पेश कर रहे है। बजट के भाषण में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाने वाली सरकार असंभव को संभव में बदलने वाली सरकार है।
वित्तमंत्री ने कहा कि यह बजट पीएम के सपने को साकार करने वाला है। उन्हेांने बजट भाषण की शुरुआत में ही कहा था कि बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। मध्य प्रदेश विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे रहा है। मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- हर युवा को रोजगार और हर उपज को दाम उपलब्ध कराना हमारी सरकार का लक्ष्य है।
Comments (0)