मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश कर रहे हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने वाला है। इस बार पहली बार मध्य प्रदेश में डिजिटल बजट पेश किया गया। बजट में हर वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है। मंत्री ने कहा कि हर युवा को रोजगार और हर उपज को उचित मूल्य उपलब्ध कराना हमारी सरकार का लक्ष्य है।
वित्त मंत्री की घोषणाएं
मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ रुपये का प्रावधान।
मध्य प्रदेश में बायो गैस और पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध।
अल्पसंख्यक छात्रावासों को उन्नत बनाया जाएगा।
15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित।
छात्रवृत्ति के लिए 286 करोड़ रुपये का प्रावधान।
धरती आबा योजना के लिए 752 करोड़ रुपये।
294 सांदीपनी स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।
शहरों में 5700 वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाए जाएंगे।
पीएमश्री योजना के लिए 530 करोड़ रुपये।
लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिसमें कुल 1 करोड़ 25 लाख महिलाएं शामिल हैं।
खेल और युवा कल्याण के लिए 815 करोड़ रुपये का प्रावधान।
Comments (0)