मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी को बुरहानपुर जिले में 696.37 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम, बुरहानपुर में आयोजित होगा। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे।कार्यक्रम स्थल पर कृषि, उद्यानिकी और अन्य विभागों द्वारा विशेष विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
32 कार्यों का लोकार्पण और 48 कार्यों का होगा भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 334.22 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 32 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जबकि 362.15 करोड़ रुपये की लागत के 48 नए कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इन परियोजनाओं में अधोसंरचना, जनसुविधा, कृषि और अन्य विभागों की योजनाएँ शामिल हैं, जो बुरहानपुर जिले के समग्र विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिकारपुरा थाना क्षेत्र के जीजामाता चौराहा से नेहरू स्टेडियम तक रोड-शो में शामिल होंगे।
Comments (0)