मध्यप्रदेश के 55 जिलों में 2 मार्च यानी होली से दो दिन पहले बसों की हड़ताल होगी। हड़ताल में प्रदेश की कुल लगभग 20 हजार बसें शामिल होंगी।मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश में 12,780 परमिट वाली बसें हैं और 7,000 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट बसें शामिल हैं।
MP में नई परिवहन नीति पर बस मालिकों का विरोध
2 मार्च को सुबह 6 बजे से सभी बसें संचालन बंद कर देंगी। इसका सबसे बड़ा असर आम यात्रियों पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो होली में अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं। बस संचालक सरकार की नई परिवहन नीति का विरोध करेंगे। इस नीति के तहत सरकार 7 कंपनियों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत सभी बसों के टेंडर सौंपेगी।
विशेष चिंता यह है कि बसों के रुकने से किराए में 5 से 7 गुना तक की वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Comments (0)