मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। विशेष रूप से पेयजल, सड़क और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े बड़े फैसलों पर मंजूरी मिलने की संभावना है।
CM के आज के कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 12.35 बजे ओंकारेश्वर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 02.45 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 06.15 बजे चोइथराम अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे और रात 07 बजे मायाखेड़ी में स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। दिन के अंत में, रात 08.30 बजे मुख्यमंत्री भोपाल लौटेंगे।
Comments (0)