मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को UPSC परीक्षा में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 अभ्यर्थियों से मुलाकात करेंगे और उनका सम्मान करेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानियां मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे। यह कार्यक्रम 23 मार्च को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया जाएगा।
‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तैयार ‘प्रतिभाओं का परचम’ पुस्तिका और उसके डिजिटल संस्करण का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन भी मौजूद रहेंगे।
Comments (0)