मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कई जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी के निर्देशानुसार 9 जिलों में विधानसभावार मंडल अध्यक्ष और 26 नगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।
साथ ही, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। आदेश के अनुसार भिंड, छतरपुर, सिंगरौली, शहडोल और नर्मदापुरम जिलों के विभिन्न नगरों के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना है।
Comments (0)