राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
तीन दिन तक चलेंगी अलग-अलग बैठकें
बैठकों का यह दौर तीन दिनों तक चलेगा। आज शाम 4 बजे AICC मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं कल दिल्ली में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मैराथन बैठक होगी, जिसमें संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
प्रभारी सचिवों से ली जाएगी रिपोर्ट
बैठक के दौरान प्रभारी सचिवों से उनके प्रभार वाले संभागों की रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा बैठक में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, यूथ कांग्रेस और सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन
बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी घोषित होने में हो रही देरी का मुद्दा भी उठने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में केवल करीब 10 फीसदी जिलों की ही कार्यकारिणी घोषित हो पाई है।
Comments (0)