मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के हित में कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने जहां कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दी, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण योजना को भी हरी झंडी दे दी है।
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी
प्रदेश के लाखों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री के पूर्व निर्देशों के अनुसार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी और बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिलेगी।
OBC वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण
कैबिनेट ने अन्य पिछड़ा वर्ग के 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण योजना को स्वीकृति दी है, जिसके तहत कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
युवाओं को सेना, अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड और पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना।
प्रशिक्षण अवधि
चयनित अभ्यर्थियों को 45 दिनों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा
स्थान
यह प्रशिक्षण प्रदेश के सभी 10 संभागीय मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा।