मध्यप्रदेश में गैस सिलेंडर के संकट के बीच लाखों कंज्यूमर्स के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सिलेंडर सप्लाई को लेकर फैली अफवाहों को रोकते हुए प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत इंदौर जिले में रविवार, 15 मार्च 2026 को भी घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी जारी रहेगी।
छुट्टी के दिन भी खुलेंगी गैस एजेंसियां
इंदौर प्रशासन के अनुसार अब जिले की सभी गैस एजेंसियां रविवार को भी खुली रहेंगी। कंज्यूमर्स की सुविधा के लिए छुट्टी के दिन भी होम डिलीवरी जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की जमाखोरी या अफरा-तफरी की स्थिति न बने।
सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि तेल कंपनियां मांग के अनुसार निरंतर आपूर्ति कर रही हैं। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई वितरक सिलेंडर देने में आनाकानी करता है या कालाबाजारी करता है, तो कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और ऐप से बुकिंग
अब मध्यप्रदेश के कंज्यूमर्स को गैस एजेंसियों के कार्यालय के बाहर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। कंज्यूमर अपनी गैस कंपनी के दो नंबरों पर व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल या मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
Comments (0)