इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, वहीं 24×7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
खाड़ी देशों में रह रहे एमपीवासियों के लिए हेल्पलाइन
सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी देशों में रहने वाले मध्य प्रदेश के नागरिक किसी भी आपात स्थिति, यात्रा संबंधी परेशानी या संपर्क टूटने की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय बनाकर लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।
इजराइल–ईरान तनाव का असर, सरकार सतर्क
मध्य-पूर्व में और के बीच जारी टकराव का असर खाड़ी क्षेत्र के कई देशों पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए मोहन सरकार ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
दिल्ली में कंट्रोल रूम, भोपाल से निगरानी
दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम से लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है, जबकि भोपाल से भी वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जरूरत पड़ने पर राहत और समन्वय के लिए त्वरित निर्णय लिए जाएंगे।
सरकार की अपील
राज्य सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी एमपी वासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन या कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें।स्पष्ट संदेश है कि मध्यप्रदेश सरकार अपने हर नागरिक के साथ खड़ी है,चाहे वह देश में हो या विदेश में।
Comments (0)