मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज होली के पावन अवसर पर राज्य के सभी शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जिससे महंगाई भत्ता अब 58 प्रतिशत हो गया है।
3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
इसके तहत सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 के वेतन (पेड मई 2026 में) में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर भी मई 2026 से प्रारंभ होकर छह समान किस्तों में कर्मचारियों के खाते में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह भी घोषणा की कि पेंशनर्स को भी जनवरी और फरवरी 2026 की पेंशन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह निर्णय राज्य सरकार की सभी वर्गों, कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के किसानों और विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं शाम को कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के लिए भी विशेष निर्णय किए गए।
मुख्यमंत्री ने अंत में सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण और प्रगति के लिए कार्य कर रही है।
Comments (0)