मध्यप्रदेश सरकार ने होली पर्व को लेकर जारी अवकाश आदेश में संशोधन करते हुए अब 3 और 4 मार्च दोनों दिन शासकीय अवकाश घोषित कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में 3 मार्च को घोषित अवकाश के साथ अब 4 मार्च को भी सरकारी छुट्टी रहेगी।
4 मार्च को भी सरकारी छुट्टी घोषित
3 मार्च को चंद्रग्रहण होने के चलते कई स्थानों पर पारंपरिक रूप से रंगोत्सव अगले दिन मनाए जाने की बात कही जा रही है। मान्यता के अनुसार ग्रहण के दिन कुछ लोग रंग खेलने से परहेज करते हैं, जिसके चलते 4 मार्च को होली खेलने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 4 मार्च को भी अवकाश घोषित किया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सरकार ने संबंधित सभी विभागों और जिला प्रशासन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।