लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने खंडवा के पंधाना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में कुल 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें
आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in
पर जाएं।
मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें।
होमपेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट करें।
अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या वार्ड का नाम चुनें।
लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। यहाँ अपना नाम चेक कर सकती हैं।
32वीं किस्त का विवरण
सीएम डॉ. मोहन यादव ने योजना की 32वीं किस्त नर्मदापुरम से जारी की थी। सभी पात्र महिलाओं के खातों में 16 जनवरी को 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।