मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट आज, 23 फरवरी से शुरू हो गया है और यह 14 मार्च तक चलेगा। फिजिकल टेस्ट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।
15 दिसंबर 2025 को हुई थी लिखित परीक्षा
बताया गया है कि लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 25 जनवरी 2026 को घोषित किए गए थे। फिजिकल टेस्ट भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना में आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती में कुल 7,500 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
ग्वालियर जिले के SAF मैदान में अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल किया जाएगा। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी अभ्यर्थियों को QR कोड से लैस जैकेट पहनाई जाएगी। प्रत्येक चरण में जैकेट के QR कोड को स्कैन कर रोल नंबर से लिंक किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर 64 CCTV कैमरे और हर 10 अभ्यर्थियों पर तीन पुलिसकर्मी निगरानी के लिए तैनात होंगे।
Comments (0)