भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए यह अहम फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, अगले निर्देश तक कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति छुट्टी नहीं ले सकेगा। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी दी जाएगी, वह भी वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद।
त्योहारों को लेकर अलर्ट
प्रदेश में आने वाले दिनों में ईद और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन का मानना है कि यह निर्णय प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
Comments (0)