मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस SI और सुबेदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती में शामिल हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस में SI और सुबेदार के कुल 500 पद भरे जाएंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “MP Police SI & Subedar Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग-इन करें।
-
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण
यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा थी। इसमें सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा का पैटर्न
मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 300 अंक का —
पेपर-1:
-
पार्ट-1: इतिहास और भारतीय समाज
-
पार्ट-2: गवर्नेंस, संविधान, सामाजिक न्याय और विधि से जुड़े प्रश्न
-
अवधि: 2 घंटे
पेपर-2:
-
पार्ट-1: करंट अफेयर्स, टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और आंतरिक सुरक्षा
-
पार्ट-2: रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन
-
अवधि: 2 घंटे
इंटरव्यू कितने अंक का होगा?
इस भर्ती में इंटरव्यू 50 अंकों का होगा, जिसमें उम्मीदवार की व्यक्तित्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और व्यवहारिक समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
Comments (0)