भोपाल। एमपी में आईपीएस अफसरों की तबादला सूची लगभग तैयार हो चुकी है और कभी भी इसका ऐलान हो सकता है। त्यौहारी सीजन के चलते गृह विभाग की ओर से इस सूची को फिलहाल होल्ड पर रखा गया था, लेकिन अब इसे जारी करने की तैयारी है। प्रस्तावित तबादला सूची में 2020 बैच के पांच आईपीएस अफसरों को सबसे अधिक फायदा मिलने की संभावना है। इन्हें जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पहले 2019 बैच के आईपीएस अफसर जिलों में एसपी पद पर पदस्थ हो चुके हैं। वहीं कोर्ट के आदेश से प्रमोशन पाकर आईपीएस बने अफसरों को भी जिलों की कमान मिलने के संकेत हैं।
इन जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित सूची में करीब 20 जिलों में नए एसपी की पदस्थापना हो सकती है। जिन जिलों में बदलाव की संभावना है, उनमें—
- शाजापुर (यशपाल सिंह राजपूत)
- शिवपुरी (अमन सिंह राठौर)
- डिंडौरी (वाहिनी सिंह)
- मंडला (रजत सकलेचा)
- छतरपुर (अगम जैन)
- बुरहानपुर (देवेंद्र कुमार पाटीदार)
- निवाड़ी (राय सिंह नरवरिया)
- नीमच (अंकित जायसवाल)
- दमोह (श्रुतकीर्ति सोमवंशी)
- सिवनी (सुनील कुमार मेहता)
- आगर मालवा (विनोद कुमार सिंह)
- ग्वालियर (धर्मवीर सिंह)
- उज्जैन (प्रदीप शर्मा)
- जबलपुर (संपत उपाध्याय) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ छोटे जिलों के एसपी को बड़े जिलों की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
डीआईजी बने अफसरों की भी होगी नई पोस्टिंग
इसके अलावा खंडवा एसपी मनोज राय, एसपी रेल राहुल लोढा, एसपी रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, एसपी भिंड असित यादव और एसपी धार मयंक अवस्थी डीआईजी बन चुके हैं। ऐसे में इन्हें भी नई जिम्मेदारी दी जाना तय माना जा रहा है।
इसी तरह रीवा एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, डीसीपी भोपाल विवेक सिंह, डीसीपी इंदौर कुमार प्रतीक और एसपी झाबुआ डॉ. शिवदयाल भी इस साल एक जनवरी को डीआईजी पद पर प्रमोट हो चुके हैं। इनके तबादले के साथ ही संबंधित जिलों में नए एसपी की नियुक्ति की जाएगी।
कभी भी जारी हो सकती है सूची
गृह विभाग के स्तर पर अंतिम मंथन जारी है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही तबादला सूची किसी भी समय जारी की जा सकती है।
Comments (0)