भोपाल के कमला नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र में MPPSC की राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के दौरान 40 परीक्षार्थियों को गलत सीरिज के प्रश्न पत्र दे दिए गए। इससे छात्रों में आक्रोश और पेपर लीक की आशंका पैदा हो गई।
40 परीक्षार्थियों को बांट दिया गलत प्रश्न पत्र
केंद्र प्रबंधन ने गलती का अहसास होने पर तुरंत प्रश्न पत्र बदल दिए, लेकिन पहले से खुले हुए पेपर छात्रों के पास रह गए, जिन पर दूसरे छात्रों के रोल नंबर और टिक मार्क भी अंकित थे। प्रभावित परीक्षार्थियों को नया प्रश्न पत्र और हल करने के लिए 30 मिनट अतिरिक्त समय प्रदान किया गया।
इस परीक्षा में भोपाल के 52 केंद्रों पर 20,424 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से केवल 13,227 उपस्थित हुए, यानी उपस्थिति दर 64.75 प्रतिशत रही। यह परीक्षा सहायक प्राध्यापकों की पात्रता तय करने के लिए पांच साल बाद आयोजित की गई थी।
Comments (0)