भोपाल। केंद्र सरकार की के तहत मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाले एक बड़े रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। बुधवार को हुई नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक में MP–UP रेल कॉरिडोर को लेकर अहम चर्चा हुई और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
मानिकपुर–इटारसी तीसरी रेल लाइन पर फोकस
रेल मंत्रालय ने और के बीच मानिकपुर–इटारसी तीसरी रेल लाइन के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्तावित रेल लाइन करीब 518.53 किलोमीटर लंबी होगी, जिससे उत्तर और मध्य भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
इन जिलों से होकर गुजरेगा रेल कॉरिडोर
यह नया रेल कॉरिडोर चित्रकूट, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जैसे महत्वपूर्ण जिलों से होकर गुजरेगा। इससे इन क्षेत्रों में यात्री और माल परिवहन दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।
यात्रियों को होंगे ये बड़े फायदे
प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन से:
- रेल नेटवर्क की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी
- ट्रेनों की भीड़ कम होगी
- अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू करने का रास्ता खुलेगा
- भविष्य की बढ़ती यातायात मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा
देश के अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा
बैठक में देश के अन्य प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई, जिनमें:
- जालंधर कैंट–जम्मू तवी तीसरी रेल लाइन
- असम के डोलू–सिलचर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
- गुजरात के सूरत मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार
- इन सभी परियोजनाओं में जहां प्रगति धीमी पाई गई, वहां काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
Comments (0)