भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इस बजट सत्र में कुल 62 घंटे की कार्यवाही हुई।
बजट सत्र 10 दिनो तक चला, जिसमें विभिन्न विभागों के बजट पर विस्तार से चर्चा हुई और सदन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और ध्यानाकर्षण पेश किए गए। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर गर्मागर्म बहस देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और विस्तृत चर्चा की सराहना की और कहा कि अगले सत्र की तारीख और समय की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
Comments (0)