प्रदेश के आसपास सक्रिय प्रेरित चक्रवातों का असर दिखना शुरू हो गया है। विशेष रूप से पूर्वी इलाकों में इसका प्रभाव पहले देखने को मिला। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बालाघाट में 24.0 एमएम बारिश हुई, जबकि जबलपुर समेत तीन से अधिक जिलों में तेज हवाओं का असर रहा।प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन यहाँ गुना समेत छह जिलों में तेज हवाएं चलीं। बादलों की आवाजाही की वजह से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली और दिन का अधिकतम तापमान नीचे आया। न्यूनतम तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव देखे गए।
ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम केंद्र ने गुरुवार के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 19 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कहीं ओले गिरने की संभावना है, वहीं कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के आसार हैं।
आज 33 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
भोपाल, विदिशा, ग्वालियर और राजगढ़ समेत 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जहां 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर और उज्जैन में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी/घंटा की हवाओं की संभावना है।
Comments (0)