मध्यप्रदेश में इस समय मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। नर्मदापुरम में दिन का तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में नर्मदापुरम आज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे डेढ़ डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि, मध्यप्रदेश के 27 शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन में शुष्क रहेगा मौसम
सोमवार सुबह 8.30 बजे तक ग्वालियर और रीवा रीजन में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल में मौसम शुष्क बना रहेगा।
जानें एमपी में जिलेवार मौसम की स्थिति
गरज-चमक और बारिश के आसार वाले जिले:
ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, सीधी और मऊगंज।
मौसम शुष्क रहने वाले जिले
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।
पांच सबसे ज्यादा गर्म शहर
शहर तापमान (°C)
नर्मदापुरम 38.9
खरगोन 38.8
खंडवा 38.5
खजुराहो 38.4
रायसेन, नरसिंहपुर 38
Comments (0)