मध्यप्रदेश के किसानों के लिए रबी सीजन 2026-27 में गेहूं खरीदी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।प्रदेश में इस बार गेहूं उपार्जन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की शुरुआत 1 अप्रैल से होगी, जबकि दूसरे चरण में 7 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ की जाएगी। सभी खरीदी केंद्रों पर कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक गेहूं की खरीदी की जाएगी।
₹40 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष समर्थन मूल्य में विशेष वृद्धि की गई है। अब गेहूं की खरीदी ₹2625 प्रति क्विंटल की दर से होगी, जिसमें राज्य सरकार द्वारा दिया गया ₹40 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस भी शामिल है।
पिछले साल से 4 लाख अधिक पंजीयन
कृषि मंत्री के अनुसार, इस बार प्रदेश में कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 15 लाख 44 हजार थी। इस प्रकार इस वर्ष लगभग 4 लाख अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है।
प्रमुख संभागों में खरीदी का शेड्यूल
पहला चरण (1 अप्रैल 2026 से)
इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में खरीदी शुरू होगी।
दूसरा चरण (7 अप्रैल 2026 से):
प्रदेश के शेष सभी संभागों में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
समय
सभी खरीदी केंद्रों पर शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक गेहूं की खरीदी की जाएगी।
Comments (0)