राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 के तहत नॉट आउट @100 का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया। इस टूर्नामेंट में आठ राज्यों की 6 प्रमुख दिव्यांग टीमें और लगभग 50 अन्य टीमें हिस्सा ले रही हैं।इस आयोजन में देशभर से लगभग 600 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह टूर्नामेंट अपने आप में अद्भुत है। चाहे दुनिया इसे देखे या न देखे, मैदान पर संघर्ष और जुनून का यह सिलसिला 100 घंटे तक लगातार जारी रहेगा। यही इस आयोजन की ताकत है, जो दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।
दुनिया का पहला 100 घंटे T20 टूर्नामेंट
कार्यक्रम आयोजक डॉ राघवेंद्र शर्मा के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा टूर्नामेंट है जो लगातार 100 घंटे बिना रुके चलेगा। टूर्नामेंट में कुल 25 टी20 मैच खेले जाएंगे और इसका समापन 26 फरवरी 2026 की शाम 4 बजे होगा।
दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना उद्देश्य
आगे उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।
Comments (0)