छत्तीसगढ़ में बढ़ते आपराधिक मामलों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवाओं की लापरवाही भी सामने आ रही है। ताजा मामला नया रायपुर क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने संवेदनशील सरकारी कार्यालय के बाहर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कार्यालय के बाहर खड़े होकर युवक ने इंस्टाग्राम रील शूट की और उसे अपने अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि युवक संजय नगर का रहने वाला है और उसका नाम तोसीफ है। वीडियो में वह ASP कार्यालय के सामने खड़ा नजर आ रहा है। संवेदनशील स्थान पर इस तरह वीडियो बनाने को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में कई युवा सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर रील्स बना रहे हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चिंता का विषय है।
हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments (0)