दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में अफीम की खेती का मामला लगातार सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद से हर प्रकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है। यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
5 एकड़ 62 डिसमिल में 7.88 करोड़ की अफीम की खेती
पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में फैली अफीम की खेती से 14 लाख 30 हजार पौधों को जब्त किया है, जिनकी अनुमानित कीमत 7.88 करोड़ रुपए बताई जा रही है।मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष, ) विकास विश्नोई , मनीष ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी पता चला कि फार्महाउस में राजस्थान के मजदूर काम कर रहे थे और सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए गए थे।
Comments (0)