होली की शाम इस बार आसमान में भी रंग बिखरेंगे। 3 मार्च, मंगलवार को पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी। भारत में यह ग्रहण ग्रस्तोदय के समय दिखाई देगा, यानी चंद्रोदय के समय ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ रहेगा। हालांकि, यहां केवल आंशिक चंद्रग्रहण ही कुछ मिनटों के लिए देखा जा सकेगा।
चंद्रमा पृथ्वी की पूर्ण छाया से होकर गुजरेगा। इस दौरान पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की नीली रोशनी को बिखेर देता है और केवल लाल प्रकाश चंद्रमा तक पहुंचता है। इसी कारण पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा तांबे या गहरे लाल रंग का दिखाई देता है, जिसे आमतौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।
आंशिक ग्रहण: दोपहर 3:20:07 बजे से शुरू
पूर्ण ग्रहण: 4:34:34 बजे से शुरू, 5:32:49 बजे समाप्त
आंशिक ग्रहण की समाप्ति: 6:47:15 बजे
Comments (0)