रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले PETA इंडिया ने एग इंडस्ट्री में मुर्गियों के साथ होने वाले कथित शोषण के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया। शहर के मरीन ड्राइव में आयोजित इस अभियान के दौरान PETA के मेंबर्स ने खुद को पिंजरे में बंद कर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि एग इंडस्ट्री में मुर्गियों को बेहद संकरे पिंजरों में रखा जाता है और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और संदेशों के जरिए लोगों को पशु क्रूरता के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों से विगन फूड अपनाने और पशु उत्पादों के उपयोग से बचने की अपील की।
मरीन ड्राइव में हुए इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। PETA के मेंबर्स ने लोगों को बताया कि विगन विकल्प अपनाने से न सिर्फ पशुओं के शोषण को कम किया जा सकता है, बल्कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले आयोजित इस अभियान के जरिए संगठन ने करुणा और संवेदनशीलता का संदेश देने की कोशिश की।
Comments (0)