प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा संदेश में उन्होंने साय के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
विकास कार्यों की प्रशंसा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है। उनके प्रयास राज्य के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और परिवर्तनकारी प्रभाव डाल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
सीएम साय ने प्रधानमंत्री के संदेश के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के तहत राज्य की डबल इंजन सरकार जनकल्याण और विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। साथ ही ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य में राज्य के सक्रिय योगदान का भरोसा भी दिलाया।
अन्य नेताओं ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण को मजबूत बताया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा और रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और सुशासन की सराहना की।
Comments (0)