पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी (14 फरवरी) के अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलवामा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को वे कोटि-कोटि नमन करते हैं। देश को अपनी सेना के साहस, समर्पण और त्याग पर गर्व है, और मातृभूमि की रक्षा में दिए गए इन बलिदानों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।
बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों का त्याग, पराक्रम और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा विस्फोटकों से भरे वाहन से सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया गया था, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। इस घटना के बाद देशभर में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना और प्रबल हुई।