मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी को कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे किसानों से जुड़े एक विशाल सम्मेलन में शामिल होंगे। पार्टी ने घोषणा की है कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत मध्यप्रदेश से की जाएगी।
एमपी से आंदोलन का बिगुल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते का सीधा असर प्रदेश के किसानों पर पड़ेगा। उनके मुताबिक सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समझौता किसानों के हितों के खिलाफ है
कांग्रेस का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह लड़ाई केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी। राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप दिया जाएगा। पार्टी इसे किसान–केंद्रित अभियान के तौर पर आगे बढ़ाने की तैयारी में है। राजनीतिक तौर पर यह दौरा अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले भी किसान मुद्दों पर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाती रही है। अब देखना होगा कि एमपी से शुरू होने वाला यह आंदोलन राष्ट्रीय राजनीति में कितना प्रभाव डालता है।
Comments (0)