रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिससे कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।
घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया।
मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments (0)