रायपुर। राजधानी के बिरगांव इलाके में एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक शराबी ग्राहक ने अपनी मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया यह घटना बिरगांव स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप की है, जो उरला थाना क्षेत्र में आता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक शराब के नशे में था और पेट्रोल भरवाने के दौरान अचानक आग लगा दी।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आग लगते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उरला थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
Comments (0)