रायपुर । राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि देर रात सोसायटी परिसर में खड़ी कार से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह पूरी घटना खम्हरडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments (0)