रायपुर। राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन करने गया एक एजेंट संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। दो दिनों से लापता युवक की पहचान जयप्रकाश साल्वे के रूप में हुई है, जो शहर के बजरंग नगर आजाद चौक इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जयप्रकाश साल्वे क्रिस्टल आर्केड स्थित गोयल स्टील में कैश कलेक्शन का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह कलेक्शन के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है और वह बाइक समेत लापता है।
इधर कारोबारी की ओर से गंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें जयप्रकाश साल्वे पर करीब 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता युवक की तलाश की जा रही है।
Comments (0)