राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में स्थित देवपुरी की एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपये के गहने लेकर महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार महिला ज्वेलरी खरीदने के बहाने देवपुरी स्थित एक ज्वेलर्स शॉप में पहुंची थी। इस दौरान उसने दुकानदार से सोने का रानी हार, बाली, अंगूठी और चांदी की पायल-बिछिया समेत करीब 4 लाख 93 हजार रुपये के गहने दिखाने को कहा।
महिला ने गहनों को पहनकर देखने के बाद बाहर जाकर अपने दोस्तों से पैसे लेकर आने की बात कही। दुकानदार को भरोसा दिलाकर वह दुकान से बाहर निकली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी और फरार हो गई।
काफी देर तक महिला के वापस नहीं आने पर दुकानदार को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।
Comments (0)