रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड मार्किंग कार्य में लगे एक वाहन में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद वाहन में भीषण आग लग गई और मौके पर काले धुएं का गुबार उठने लगा।
बताया जा रहा है कि वाहन में उस समय 6 कर्मचारी मौजूद थे, जो रोड मार्किंग का काम कर रहे थे। हादसे के दौरान सभी कर्मचारियों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान ड्राइवर की सूझबूझ से स्थिति और बिगड़ने से बच गई। ड्राइवर ने आग लगी गाड़ी को तुरंत भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाकर खड़ा कर दिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों की जान भी सुरक्षित रही।
आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
Comments (0)