राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। नमस्ते चौक के पास युवक ने अपनी कार बीच सड़क में खड़ी कर ट्रैफिक जाम कर दिया।
मौके पर पहुंचकर जब थाना प्रभारी ने युवक को समझाने की कोशिश की तो आरोपी उनसे ही झूमाझटकी करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी हंसु कुमार चंद्रवंशी ने टीआई का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, जिससे उनके कंधे में चोट आई और कंधा डिस्लोकेट हो गया।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने लाया गया।
मेडिकल जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम सहित बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments (0)