फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह के मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार उर्फ राजीव को वसुंधरा से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई को मुजगहन थाना पुलिस ने अंजाम दिया।
आरोपी बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। गिरोह ने देश के कई राज्यों में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
इसी गिरोह ने मुजगहन निवासी परमजीत सिंह चड्डा को भी अपना शिकार बनाया था और बीमा पॉलिसी की राशि दिलाने के नाम पर 9 लाख 60 हजार रुपए की ठगी की थी।
इस मामले में गिरोह के तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।