राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने होटल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक घटना स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल की है, जहां युवती ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान हिना गुप्ता (पिता दीपक गुप्ता) निवासी रायगढ़ के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जल्द ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
Comments (0)