राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित होटल ललित महल में गुरुवार रात आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही समारोह में मौजूद मेहमानों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान इवेंट डेकोरेशन और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई, जिससे कुछ देर के लिए पूरे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में इवेंट अरेंज करने वाली टीम की लापरवाही सामने आ रही है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग लगने के बाद लोगों को घबराहट में भागते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों और स्टाफ की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर तेलीबांधा थाना पुलिस जानकारी जुटा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Comments (0)