राजधानी रायपुर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण कर ब्लैक में बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में यह बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का स्टॉक कर उन्हें ऊंची कीमत पर बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने बंजारी मंदिर के पास स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पीछे जमीन में गाड़कर रखे गए 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय साव के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह इन सिलेंडरों को 1800 से 2000 रुपये में ब्लैक में बेचता था, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
पूरी कार्रवाई खमतराई थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
Comments (0)