रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 28.621 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 14.41 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कबीर नगर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश अग्रहरी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा किस जगह से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस मामले में कबीर नगर थाना में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments (0)