रायपुर के कटोरा तालाब स्थित नेताजी होटल के पास एक ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग शॉप में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिपेयरिंग के दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कटोरा तालाब इलाके में हुई इस घटना में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हालांकि, दुकान संचालक और वाहन मालिक की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आसपास मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मोटरसाइकिल पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रारंभिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।
Comments (0)