रायपुर में विवाह सीजन को देखते हुए पुलिस और DJ-धूमाल संचालकों के बीच प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में DJ और धूमाल संचालकों ने खुद पहल करते हुए पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे सभी नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे।
बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी कार्यक्रम में DJ या धूमाल नहीं बजाया जाएगा। संचालकों ने कहा कि वे शोर-शराबे से होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।
विवाह सीजन के दौरान आम लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कई अन्य निर्णय भी लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई संचालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Comments (0)